शाहरूख- सोनम हैं सबसे बुरे हीरो-हीरोईन
हैरान हो गये ना, हम भी हो गये थे। बात ही ऐसी है, कोई भी हो जायेगा, आखिर किसमें इतनी हिम्मत है कि वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को बुरा कह सके लेकिन दोस्तों ऐसा हुआ है, और ये ही नहीं किंग खान ने इसे खुशी-खुशी स्वीकार भी लिया है।
दरअसल हुआ यूं कि हॉलीवुड के रेजी अवार्ड की तर्ज पर आयोजित गोल्डन केला अवार्ड कार्यक्रम में शाहरूख को सबसे खराब एक्टर का गोल्डन केला अर्वाड से सम्मानित किया गया जबकि इसी अवार्ड फंक्शन में सोनम कपूर को सबसे खराब एक्ट्रेस का खिताब दिया गया ।
क्लिक करें : संभाले नहीं संभलते ये लंबे बाल: शाहरुख
आपको जानकर हैरत होगी कि जहां शाहरूख को माई नेम इज खान के लिए सबसे बुरा अवार्ड दिया गया वो ही किंग खान ने इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब भी जीता। जबकि करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान को ही सबसे खराब फिल्म का अवार्ड दिया गया ।
सबसे खराब निर्देशक के रूप में संजय लीला भंसाली नवाजे गये, उन्हे ये खिताब उनकी फिल्म गुंजारिश के लिए दिया गया। जबकि निर्देशक रामगोपाल वर्मा को 'बस कीजिए, बहुत हो गया' एवार्ड दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











