संभाले नहीं संभलते ये लंबे बाल: शाहरुख
इन दिनों शाहरुख लंबे-लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका का ये नया लुक 'डॉन 2' के लिए है। शाहरुख खान कहते हैं कि लंबे बालों को संभालना एक मुसीबत है और उन्हें आश्चर्य होता है कि लड़कियां किस तरह आसानी से उन्हें संभाल लेती हैं।
शाहरुख का कहना है, "लंबे बालों को संभालना वास्तव में एक मुसीबत है। मैंने कई दिन तक बाल नहीं कटाए थे। मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन वास्तव में उनसे यह पूछना चाहता हूं कि वे अपने लंबे बाल कैसे संभालती हैं।"
शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस ने 1960 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'मुगल-ए-आजम' पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। शाहरुख का कहना है कि वो 'डॉन 2' की शूटिंग पूरी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें लंबे बालों से निजात मिल सके।
अपने लंबे बालों से परेशान शाहरुख ने अपनी परेशानी कुछ इन शब्दों में बयां की, "मैं सुबह उठते ही पहले अपने बालों को संवारता हूं। इन बालों की वजह से मैं ठीक से नहा भी नहीं पाता। बालों को बहुत देखभाल के साथ धोना होता है।"


Click it and Unblock the Notifications











