Exclusive: शाहरूख की सर्जरी के लिए फैंस ने मांगी दुआ

आज खबर आयी है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख के कंधे की सर्जरी होनी हैं। जिसके लिए आज शाहरूख मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट होंगे। जिसके बाद किंग खान को हद से ज्यादा प्यार करने वाले उनके फैंस भी चिंतित हो गये हैं।

बैंगलोर के आईटी कंपनी में काम करने वाले श्रीधर त्रिपाठी ने कहा कि वो ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं कि शाहरूख खान की सर्जरी ठीक-ठाक हो जाये, और उन्हें दर्द से निजात मिल जाये। मैं उनके लिए ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं। वह जल्द से जल्द ठीक हो जायें और अपनी अच्छी -अच्छी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहें।

मालूम हो कि किंग खान को अपने कंधे की सर्जरी मुंबई के लीलावती अस्पताल में होगी, जिसे कि डॉक्टर संजय देसाई भी करेंगे। और कुछ मीडिया तंत्र की मानें तो किंग खान के कंधे की सर्जरी आज ही हो सकती है।

एक बार पहले भी उनकी सर्जरी हो चुकी है लेकिन फिर से उन्हें दर्द शुरू हो गया है। लेकिन पहले आईपीएल मैंचों और बाद में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के कारण उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गयी है। इसलिए शाहरूख खान ने सर्जरी का फैसला लिया।

मालूम हो कि किंग खान को सर्जरी के एक महीने बाद तक बेड रेस्ट करना होगा। अब अगर आज शाहरूख की सर्जरी होती हैं तो वह जून के अंतिम सप्ताह में अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में आराम से शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं जबकि फिल्म के निर्माता खुद शाहरूख मियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X