शाहरूख का ऑप्रेशन सफल, फैंस खुश

किंग खान के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है, कि मंगलवार को शाहरूख मियां के दाहिने कंधे की सर्जरी अच्छे से हो गयी। अगर डॉक्टर के हिसाब से सब कुछ सही रहा तो किंग खान को 2-3 दिन में छुट्टी मिल सकती है। लेकिन उसके बाद उन्हें घाव सूखने तक के लिए पूरे दो महीने बेड रेस्ट करना पड़ेगा।

शाहरूख के कामयाब सर्जरी की बात सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं। कुछ लोगों ने तो ट्विटर पर अपनी खुशी भी जाहिर की है, लोगों ने किंग खान के जल्द सेहतमंद होने के लिए ऊपरवाले से दुआ भी मांगी है। शाहरूख के साथ इस समय पूरा परिवार है। उनका बेटा आर्यन भी पापा की सर्जरी के लिए लंदन से वापस आ गया था।

शाहरूख के कंधे की सर्जरी मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई, जिसे कि डॉक्टर संजय देसाई ने किया। एक बार पहले भी उनकी सर्जरी हो चुकी थी लेकिन फिर से उन्हें दर्द शुरू हो गया था।

लेकिन पहले आईपीएल मैंचों और अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के कारण उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गयी है इसलिए शाहरूख खान ने सर्जरी का फैसला लिया और कल ऑप्रेशन करवा लिया।

गौरतलब है कि चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं जबकि फिल्म के निर्माता खुद शाहरूख मियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X