शाहरूख ने फरहा खान के पति शिरीष कुंदर को पीटा

एक बड़ी खबर.. अग्निपथ के सक्सेस पार्टी से है। जो कि फिल्म के विलन संजय दत्त के दोस्त बाबा दीवान के घर पर चल रही थी। वहां मेहमान के तौर पर पहुंचे किंग खान ने अपनी दोस्त फरहा खान के पति शिरीष कुंदर के साथ जमकर मारपीट की है। खबर है कि शाहरूख, शिरीष से अपनी फिल्म रॉ.वन की आलोचना और मजाक उड़ाये जाने से काफी खफा और नाराज थे जिसके चलते उन्होंने शिरीष के साथ मार-पीट की।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह के बाद अभिनेता संजय दत्त के दोस्त बाबा दीवान ने 'अग्निपथ'के लिए एक सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, रात के करीब तीन बजे पार्टी के बीच फराह के पति शिरीष, शाहरुख के सामने से कुछ बड़बड़ाते हुए निकले। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन-चार बार हुआ।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना था कि शिरीष ने तो कुछ लड़कियों को छेड़ भी रहे थे। पहले तो किंग खान ने उन्हे हद में रहने की हिदायत दी। लेकिन शिरीष ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्होंने जोर से शाहरुख को धक्का दे दिया, जिससे गुस्साए शाहरुख ने शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख संजय दत्त और वहां मौजूद बॉडीगार्ड ने दोनों को अलग किया।

लोगों का कहना है कि किंग खान जब से पार्टी में आये थे तब से ही काफी अपसेट थे, अब यह उनके पिटती फिल्मो के चलते था या फिर अपनी वाइफ गौरी और फ्रेंड प्रियंका के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते यह तो वो ही जाने लेकिन इतना तय है कि शाहरूख काफी गुस्से में थे। मीडिया वालों ने किंग खान से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क हो नहीं पाया इसलिए इस मामले में उनका पक्ष नहीं रखा गया है। क्लिक करे : शाहरूख की क्लोज फ्रेंड फरहा के पति ने 'रॉ वन' का उड़ाया मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X