शाहरूख की क्लोज फ्रेंड फरहा के पति ने 'रॉ वन' का उड़ाया मजाक

इन्हीं मे से प्रमुख हैं, शाहरूख की सबसे करीबी फ्रेंड फरहा खान के पति देव शिरीष कुंदेर, जिन्होंने टि्वटर पर लिखा है कि रॉवन सबकुछ करता है सिवाय मनोरंजन के। इस दीवाली पर 150 करोड़ का पटाखा फुस्स साबित हो गया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बॉलीवुड में सलमान की जगह कोई नहीं ले सकता है। बॉडीगार्ड के आगे रॉ वन पानी भी नहीं मांगती है।
आपको बता दें कि शिरीष कुंदेर, शाहरूख से इस बात से नाराज हैं क्योंकि किंग खाने ने उनकी फिल्म जोकर में काम करने से इंकार कर दिया था। तब से ही फरहा और शाहरूख के बीच में भी खिंचाव आ गया था, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। खैर देखना दिलचस्प होगा कि शिरीष कुंदेर की बात का शाहरूख क्या जवाब देते हैं।
वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान की ड्रीम फिल्म 'रॉ वन' में शाहरूख जी वन के किरदार में एक सुपर हीरों बने हैं। जो अपने परिवार की रक्षा के लिए ही यह अवतार लेता है। यह हॉलीवुड के किसी सुपरहीरो वाली फिल्म से पूरी तरह अलग है क्योंकि इसका हीरो केवल अपने घर की ही रक्षा करता है।


Click it and Unblock the Notifications











