मैंने इस देश की लड़कियों को बिगाड़ दिया है: शाहरूख खान
रोमांस किंग शाहरूख खान ने आज एक बहुत बड़ी LOVE TIP दी है। अब शाहरूख ने तो इस देश की पिछली दो पीढ़ियों को रोमांस करना सिखाया है और अगली पीढ़ी भी कुछ कुछ होता है, DDLJ, दिल तो पागल है देख कर ही बड़ी हो रही है। तो शाहरूख ने साझा की इन सभी प्यार करने वालों से लव टिप।
शाहरूख ने ट्वीट कर के पूछा कि लोग उन्हें कहते हैं कि उन्होंने इस देश की लड़कियों को बिगाड़ दिया है। सबको लगता है कि रोमांस मतलब राज, राहुल या अमन। और इन तीनों में से कोई भी सच में है ही नहीं।
लेकिन शाहरूख ने अपनी सारी SENORITAAS को दी रोमांस टिप। वो ये कि अपने प्यार पर भरोसा करना सीखिए। भले ही वो परफेक्ट हो या ना हो। लेकिन प्यार पर भरोसा करना ही अपने आप में काफी है।
DO YOU Know: शाहरूख की वजह से होने वाले थे देश में दंगे
शाहरूख की इस रोमांस टिप को सुनकर आप भी वापस रोमांटिक हो गए...हैं ना?


Click it and Unblock the Notifications
