ग्लव्स पहनकर झाड़ू लगाना अजीब लगता है: शाहरूख खान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत अभियान में अभी तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी जुड़ चुके हैं। अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सलमान खान, कमल हासन, विवेक ओबेरॉय जैसे अभिनेताओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इनकी तस्वीरों को लोगों ने जबरदस्त लाइक्स और शेयर किया। लेकिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान इन बातों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाना चाहते।
किंग खान का कहना है कि 'मुझे झाड़ू लगाना ज़रा अजीब सा लगता है। ख़ासतौर से ग्लव्स पहनकर झाड़ू लगाना।' गौरतलब है कि शाहरूख ने यह बात किस ओर इशारा करते हुए कहा , यह तो समझा जा सकता है। लेकिन क्या वे इस अभियान से जुड़ना चाहेंगें, पर शाहरूख ने कहा कि मैं स्वच्छ भारत मिशन के साथ हूं, लेकिन झाड़ू लगाना अजीब लगता है।
बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी एक कंपनी के कार्यक्रम में आए शाहरुख़ ने कहा कि, "मैं तो दिल और दिमाग़ की सफ़ाई में यक़ीन रखता हूं। मेरा दिल साफ़ है। बस थोड़ी ज़बान साफ़ करनी है। एक दिन सब साफ़ कर दूंगा।"
साथ ही उन्होंने 'स्वच्छ भारत मिशन' की तारीफ़ की और कहा कि बड़ी हस्तियों के इसमें शामिल होने से लोगों में एक अच्छा संकेत जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
