बच्चों संग हंसते हुए शाहरुख सुलझा गये सारे विवाद
शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके पास हर एक सवाल का जवाब होता है। जो बोलने से पहले नहीं सोचते और अगर सोचते भी हैं तो तो उनके जवाब ऐसे होते हैं कि सामने वाला उसके आगे कुछ सोच नहीं पाता। शाहरुख खान कई बार विवादों से घिर जाते हैं लेकिन ये विवाद शाहरुख पर कभी भी किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं डालते।

हाल ही में शाहरुख खान के नाम से कई विवाद जुड़ गये जैसे कि सबसे पहले तो जया बच्चन द्वारा हैप्पी न्यू ईयर को बकवास फिल्म कहे जाने का विवाद, इसके बाद हनी सिंह से नाराजगी का विवाद। साथ ही उनका मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में भाग ना लेना भी लोगों को काफी परेशान कर रहा था। इन सभी विवादों का जवाब हाल ही में शाहरुख ने दिया किडजानिया के ईवेंट के दौरान।
इस ईवेंट के दौरान शाहरुख बच्चों संग नाचते गाते दिखे। चूंकि 14 नवंबर आ रहा है और शाहरुख अपने बच्चों के बेहद करीब हैं तो वो हर साल नवंबर माह में किडजानिया जाकर बच्चों संग मस्ती करते हैं और उनके साथ नाचते गाते हैं। 11 नवंबर को शाहरुख ने किडजानिया में बच्चों संग मस्ती की और साथ ही उन्होंने खुद से जुड़े इन विवादों के जवाब भी दिये।
सबसे पहले शाहरुख खान ने कहा वो सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में जरुर जाएंगे भले ही उन्हें निमंत्रण मिले या ना मिले। शाहरुख ने कहा- मैंने अर्पिता को अपनी गोद में खिलाया है। उसकी शादी में मैं जरुर जाउँगा भले ही मुंझे इनवाइट मिले या ना मिले। वो मेरी बहन जैसी है।
अमिताभ बच्चन व जया बच्चन की बात पर शाहरुख ने कहा- बच्चन परिवार काफी बड़ा और सम्माननीय परिवार है। साथ ही वो हमसे उम्र भी बड़े हैं। उनसे नाराज होने की तो मैं सोच भी नहीं सकता। मैं जया बच्चन जी से बिल्कुल नाराज नहीं हूं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और हम हाल ही में कोलकाता में मिले थे जहां पर उन्होंने मुझे दवाई भी दी थी।
हनी सिंह से नाराजगी के सवाल पर शाहरुख बोले- मैं हनी सिंह से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं।
नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर शाहरुख ने कहा- मेरा दिल साफ है और इसलिए मुझे हाथ में झाड़ू लेकर सफाइ करने की जरुरत नहीं है। लेकिन ये जो अभियान है ये बहुत अच्छा है और सभी सेलिब्रिटीज को आगे आकर इसमें भाग लेना चाहिए। ताकि वो अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रख सकें।


Click it and Unblock the Notifications


