आर्यन संग खेलकर पापा शाहरूख को याद आये लड़कपन के दिन
किंग खान ने ट्विटर पर लिखा है कि "लड़कों के साथ मेगा पूल सत्र का मजा लिया। लापरवाह किशोरावस्था मजेदार है। कोई चिंताएं नहीं। अपने बेटे और उसके दोस्तों की कमी खलेगी। छुट्टियां खत्म होना अच्छा नहीं लगता।" सच पन में लड़कपन के दिन याद आ गये।
दुआ रंग लायी... शूट पर लौटे शाहरूख मियां..
गौरतलब है कि शाहरुख को पत्नी गौरी से बेटा आर्यन और बेटी सुहाना हैं, जबकि सरोगेसी प्रक्रिया से बेटा अबराम भी है। वह कहते हैं कि उन्हें छुट्टियां खत्म होना नापसंद है।
हाल ही में किंग खान को चोट लगी थी जिसकी वजह से वह 'हैपी न्यू ईयर' की शूटिंग ठीक से नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक और फ्रेश हैं और वह अच्छे तरह से 'हैपी न्यू ईयर' की शूटिंग करेंगे।
इस फिल्म की निर्देशक फराह खान हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
