दुआ रंग लायी... शूट पर लौटे शाहरूख मियां..
गौरतलब है कि 23 जनवरी को फाईव स्टार होटल में शूटिंग करते वक्त 48 वर्षीय शाहरुख घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। शाहरुख को उपचार के लिए डॉ. बालाभाई नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कंधे और बाएं घुटने में चोट लगी थी और चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम दो-तीन सप्ताह तक आराम करने को कहा था। शाहरुख को चोट एक फिल्म के सेट पर लगाए गए एक भारी दरवाजे से लगी थी।
इसलिए फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। सोमवार से फिल्म का शूट फिर से शुरू हुआ था जिसकी जानकारी खुद फिल्म की निर्देशिका फराह खान ने ट्विटर पर दी थी। गौरतलब है कि फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' इस साल दिवाली पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।
Must See: शाहरूख खान की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
