SHOCK: बॉक्स ऑफिस और 'बाजीराव मस्तानी'.. शाहरूख खान ने कहा-....
[बॉलीवुड न्यूज] 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' के क्लैश को लेकर सिर्फ दर्शक नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी चिंता में हैं। दर्शकों की परेशानी है कि कौन सी फिल्म पहले देंखे और इंडस्ट्री को चिंता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। बता दें, दोनों फिल्में 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, दिलवाले के एक्टर- प्रोड्यूसर शाहरूख खान को इस क्लैश से कोई परेशानी नहीं है। वे चाहते हैं कि दोनों फिल्में अच्छा बिजनेस करे और दर्शकों को इंटरटेन करे।
दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी: इस रेस में शाहरूख खान काफी आगे!
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान किंग खान से जब इस क्लैश को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, 'बाजीराव मस्तानी भी हमारे दोस्त ही बना रहे हैं। हमारी फिल्म कॉमेडी- एक्शन.. हैप्पी गो लकी है। जबकि उनकी फिल्म गंभीर और ऐतिहासिक.. दोनों फिल्मों के दर्शक काफी अलग हैं। दोनों फिल्में बहुत अच्छी हैं। लिहाजा, मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करे।'
हम्मम.. शाहरूख खान के इस कमेंट के बाद उम्मीद है संजय लीला भंसाली भी अब इस क्लैश की चिंता छोड़ देंगे। आखिर संजय लीला भंसाली और शाहरूख भी साथ काम कर चुके हैं।
बहरहाल, यहां देखते हैं दोनों फिल्मों से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications



