न्यू ईयर रिपोर्ट से 'हैप्पी' नहीं बल्कि 'सैड' हुए शाहरूख
बॉलीवुड का बादशाह खान नाराज हो गया है औऱ जब डॉन को गुस्सा आता है तो एक जलजला आता है। आप नहीं समझे कि हम किस की बातें कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं शाहरूख खान की जो फरहा खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर पर छपी खबरों से काफी खफा हैं। शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा है कि जब इंसान का शरीर और भाषा अलग-अलग बात करें तो समझो कि मामला झूठ का है। इसलिए जो कुछ भी हैप्पी न्यू ईयर की खबरों के लिए टैबलायड पर प्रकाशित हो रहा है वो सरासर झूठ है।
आपको बता दें कि कल खबर आयी थी कि शाहरूख खान, फिल्म हैपी न्यू इयर की निर्देशक फराह खान पर दवाब डाल रहे हैं कि वो फिल्म में हिरोईन प्रियंका चोपड़ा को लें।
मालूम हो कि लंबे अरसे से प्रियंका चोपडा और शाहरूख को लेकर बातें हो रही हैं लोगों को लगता है कि प्रियंका ने अपने प्रेमजाल में शाहरूख खान जैसे पत्नीव्रता पति फांस लिया है जिसके लिए हाल ही में शाहरूख खान ने कहा कि उन्हें इस बात से काफी ठेस पहुंची है कि लोग उनके और प्रियंका के रिश्ते पर उंगली उठा रहे हैं बल्कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त है इससे ज्यादा कुछ नहीं।
मुझे नहीं पता कि इस तरह की बात करके लोग साबित क्या करना चाहते हैं। मैं औरतों की बहुत इज्जत करता हूं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लग रहा कि मेरे कारण किसी महिला का नाम खराब हो रहा है। हालांकि किंग खान इतना कह कर चलते बने लेकिन यह नहीं बताये कि आखिर वो इस मसले पर सफाई क्यों दे रहे हैं। और गौरी खान प्रियंका को पसंद क्यों नहीं करती हैं। खैर प्रियंका की ओर से अभी इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लोग उनके जवाब का बेकरारी से प्रतिक्षा कर रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications












