Pictures: प्रियंका सिर्फ दोस्त और कुछ नहीं
लंबे अरसे से प्रियंका चोपडा और शाहरूख को लेकर बातें हो रही हैं लोगों को लगता है कि प्रियंका ने अपने प्रेमजाल में शाहरूख खान जैसे पत्नीव्रता पति फांस लिया है लेकिन ना तो किंग खान और ना ही मैडम चोपड़ा ने इस बारे में कोई बात की लेकिन हाल ही में शाहरूख के सब्र का बांध उस समय टूट पड़ा जिस समय वो एक अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे।
बादशाह खान ने कहा कि उन्हें इस बात से काफी ठेस पहुंची है कि लोग उनके और प्रियंका के रिश्ते पर उंगली उठा रहे हैं बल्कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त है इससे ज्यादा कुछ नहीं। मुझे नहीं पता कि इस तरह की बात करके लोग साबित क्या करना चाहते हैं। मैं औरतों की बहुत इज्जत करता हूं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लग रहा कि मेरे कारण किसी महिला का नाम खराब हो रहा है।
हालांकि किंग खान इतना कह कर चलते बने लेकिन यह नहीं बताये कि आखिर वो इस मसले पर सफाई क्यों दे रहे हैं। और गौरी खान प्रियंका को पसंद क्यों नहीं करती हैं। खैर प्रियंका की ओर से अभी इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लोग उनके जवाब का बेकरारी से प्रतिक्षा कर रहे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं किंग खान और पीसी की कुछ खास तस्वीरें जिनको देखकर आपको लगेगा कि पीसी किंग की सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि दोस्त से कहीं ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications











