शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान'? सिद्धार्थ आनंद के साथ तगडे एक्शन का देंगे डोज!
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा बेताब हैं और किसी तरह के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं कि शाहरुख खान कब अपनी फिल्म का ऐलान करेंगे। इस बीच शाहरुख खान को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की गॉशिप आती रहती हैं कि वो इस फिल्म में काम करेंगे। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो फैंस के लिए काफी ज्यादा शानदार है और वो उछलने वाले हैं।
पता चला है कि शाहरुख खान.. वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ एक तगड़ा धमाका करने वाले हैं और इस फिल्म में काफी जबरदस्त एक्शन करेंगे। यही नहीं चर्चा ये भी है कि इस फिल्म का नाम 'पठान' होगा जो कि शाहरुख खान की काफी अलग तरह की फिल्म होगी। शाहरुख खान की इस फिल्म के साथ यशराज फिल्म्स का नाम जोड़ा जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि वो फिल्म का ऐलान अपनी 50वीं एनिवर्सरी पर कर सकते हैं।
आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी वाणी कपूर- इस महीने से शुरु होगी फिल्म की शूटिंग


Click it and Unblock the Notifications