आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी वाणी कपूर- इस महीने से शुरु होगी फिल्म की शूटिंग
काफी समय फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम हालांकि अभी तक तय नहीं किया गया है लेकिन आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट इस फिल्म को लेकर आती रहती है। हाल ही में आई इस फिल्म की अपडेट में पता चला है कि पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए बताया है कि.. 'अभिषेक कपूर की चौथी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। इस बेनाम फिल्म की कहानी उत्तर भारत की एक लव स्टोरी पर आधारित होने वाली है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एथलीट की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरु होगी।' उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर आयुष्मान खुराना का नाम ट्रेंड कर रहा है और उनके फैंस इस फिल्म के जल्दी शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।
खबर है कि अभिषेक कपूर ने इस फिल्म में वाणी कपूर को इस लिए साइन किया है क्योंकि बेफिक्रे में उनका काम बेहद दमदार था जो उनको पसंद आय़ा था। उनका कहना है कि..
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की जोड़ी पर्दे पर काफी तगड़ा धमाका करेगी। वहीं इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। उनका कहना है कि निश्चित ही इस मेहनत का फल उनके फैंस जरूर जरूर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











