शाहरुख खान की कैरिबियाई टीम ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को बांटा खाना- किंग खान का ट्वीट
देश और दुनिया भर में चल रहे कोरोना वायरस के बीच कुछ खबरें ऐसी आती हैं जो कि सुकून पहुंचाने वाली होती हैं। एक ओर जहां लोग लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सितारे भी दिल खोलकर दान कर रहे हैं। शाहरुख खान इस समय मुंबई में लोगों की काफी मदद कर रहे हैं और पैसे डोनेट करने के साथ साथ उन्होने कुछ समय पहले अपना ऑफिस भी लोगों को क्वारंटीन करने के लिए दे दिया था।
लेकिन अब जो खबर उनको लेकर सामने आ रही है वो काफी शानदार है। दरअसल उनकी क्रिकेट टीम भी लोगों की मदद कर रही है। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की क्रिकेट टीम.. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने खाने के पैकेट बांटें हैं और ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि ये टीम कैरिबियाई प्रीमियर लीग में खेलती है।
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म? लेखक और स्क्रिप्ट को लेकर तगड़ी Detail आई सामने!


Click it and Unblock the Notifications