शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म? लेखक और स्क्रिप्ट को लेकर तगड़ी Detail आई सामने!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो जब से फ्लॉप हुई है वो लगातार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं लेकिन किसी भी फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो राजकुमार हिरानी के साथ नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी से फिल्म के लिए उनकी बात लगातार चल रही है और इस फिल्म की तैयारी भी लगातार जारी है।
बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अब जो खबर सामने आई है वो जानकर उनके फैंस काफी काफी ज्यादा खुश होने वाले हैं। खबरों की मानें तो किंग खान की इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसको मशहूर लेखिका कनिका ढिल्लन लिख रही हैं।
इरफान खान की पुरानी तस्वीर वायरल- दोस्तों के साथ खाना खाते आ रहे हैं नजर


Click it and Unblock the Notifications