फरहान अख्तर की 'तूफान' का टीजर देख खुद को नहीं रोक पाए शाहरुख खान, बोल डाली इतनी बड़ी बात!
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आने वाली तूफान को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता फरहान अख्तर नजर आने वाले हैँ। काफी समय से फरहान अख्तर के लुक को लेकर चर्चा थी और आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म तूफान का टीजर सामने आते ही छा गया है और कई दमदार कलाकारों से भरपूर ये टीजर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फरहान अख्तर की फिल्म का टीजर देख सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने एक पोस्ट किया है और इस टीजर को साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। शाहरुख खान लिखते हैं कि.. 'वाह.. तुम हमेशा अपने काम और शानदार कोशिशों से लोगों को इंस्पायर करते हो।

आगे क्या लिखा शाहरुख खान ने ?
किनारे से ही तूफान का तमाशा देखने वाले, किनारे से कभी अंदाज-ए-तूफान नहीं होता।' तूफान में गोता लगाने के लिए तैयार हैं, तूफान की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार।'

राकेश ओमप्रकाश मेहरा को टैग किया
शाहरुख खान ने इसके साथ अभिनेता फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा को टैग किया है, उनका ट्वीट चर्चा में है। फिल्म की बात करें तो इसमें फरहान अख्तर एक बॉक्सर के रोल में नजर आने वाले हैं और मृणाल ठाकुर लीड रोल में उनके साथ हैं।

स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो मृणाल के अलावा फिल्म परेश रावल और प्रकाश राज जैसे दमदार कलाकार चार चांद लगाने वाले हैं।

भाग मिल्खा भाग
इसके पहले इस तरह की मेहनत फरहान अख्तर ने फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए की थी और उस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

रिलीज डेट
इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म आने वाली 21 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
कोरोना पॉजिटिव रणबीर कपूर से ना मिल पाने पर छलका आलिया भट्ट का दर्द, साझा की रोमांटिक तस्वीर!


Click it and Unblock the Notifications











