कोरोना पॉजिटिव रणबीर कपूर से ना मिल पाने पर छलका आलिया भट्ट का दर्द, साझा की रोमांटिक तस्वीर!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बात करें तो दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और खुलकर इस बात ऐलान भी कर चुके हैँ। लगातार दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैँ। लेकिन इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैँ। इसका कारण है कोरोना वायरस। दरअसल रणबीर कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद वो क्वारंटीन हैं।
यही कारण है कि आलिया भट्ट का दुख सोशल मीडिया पर छलका है। अभिनेत्री ने रणबीर कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो रणबीर कपूर के हाथ में हाथ रखे हैँ। इसके साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है कि वो उनको याद कर कर रही हैँ। आलिया भट्ट की ये तस्वीर सामने आते ही काफी चर्चा में हैं और फैंस आलिया भट्ट की इस तस्वीर को लेकर कमेंट्स कर रहे हैँ।
कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के मानहानि के केस को किया चैलेंज, इस दिन अदालत में होगी सुनवाई!


Click it and Unblock the Notifications











