कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के मानहानि के केस को किया चैलेंज, इस दिन अदालत में होगी सुनवाई!
गीतकार जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। गौरतलब है कि एक बेबुनियाद आरोप के बाद गीतकार ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था और ये मामला अदालत तक जा पहुंचा था। अब अभिनेत्री ने इस मानहानि के शिकायत के संबंध में एक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी जमानती वारंट को अदालत में चुनौती दी है।
ये खबर जैसे ही सामने आई सभी चौंक गए हैं और ये मामला लगातार पेचीदा होता चला जा रहा है। अभिनेत्री के वकील का कहना है कि अब इस याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होनी तय की गई है। गौरतलब है कि मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत से कंगना रनौत को ये गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। ये 1 मार्च का दिन था और इसके बाद अभिनेत्री को समन भी प्राप्त हुए हैँ। कंगना रनौत अदालत में पेश नहीं हुईं थीं।
अमेरिकी पॉप सिंगर बियांसे की तरह नजर आईं मानुषी छिल्लर, अक्षय कुमार की हीरोइन ने ढाया कहर!


Click it and Unblock the Notifications











