Pathan- वायरल हुआ शाहरुख खान की 'पठान' का फैन-मेड पोस्टर, धमाकेदार एक्शन की कर लो तैयारी!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का इंतजार भला कौन नहीं कर रहा है। सभी को इंतजार है कि कब किंग खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। फैंस काफी समय से ये सोचकर परेशान थे कि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान क्यों नहीं हो रहा है लेकिन हालिया इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने वो कसर भी पूरी कर दी थी। खबर है कि दीपिका ने कहा था कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं।
लेकिन इस समय जिस खबर के साथ हम सामने आए हैं वो इस फिल्म की दीवानगी दर्शाता नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है जिसको देखकर लोग उछल पड़ेंगे। गौरतलब है कि ये आधिकारिक पोस्टर नहीं है बल्कि किसी फैन ने बनााय है। जी हां इस फैन पोस्टर से आपको अंदाजा लग जाएगा कि फैंस कितना ज्यादा इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

यशराज बैनर का लोगो
इस पोस्टर में फैन ने बकायदा यशराज बैनर का लोगो लगाया है और तीनो सितारे काफी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैँ।

हाथ में गन
इस पोस्टर में अगर आप देखेंगे तो आपको शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हाथ में गन लिए नजर आएंगे।

अहम किरदार
जॉन अब्राहम इस फिल्म का एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही हैँ।

सलमान खान की एंट्री
लेकिन इस फिल्म बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की एंट्री की खबर ने और चार चांद लगा दिए हैँ। पता चला था कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा और वो टाइगर वाले अंदाज में बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे।

रिस्क नहीं लेना चाह रहे थे
शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं और यही कारण है वो इस फिल्म में कई काम कर रहे हैँ।

स्क्रिप्ट की तलाश में
आखिरी बार वो फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे जो कि बुरी तरह प्लॉप हुई थी, जिसके बाद शाहरुख एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में थे।
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म में इस अभिनेत्री की हुई एंट्री? चौंक जाएंगे आप!


Click it and Unblock the Notifications











