..................... शाहरुख खान की फिल्म में तापसी पन्नू Taapsee pannu will be the part of Shahrukh khan and Rajkumar hirani's film? - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म में इस अभिनेत्री की हुई एंट्री? चौंक जाएंगे आप!

सुपरस्टार शाहरुख खान काफी समय से पठान को लेकर चर्चा में लेकिन कुछ समय से खबरें थीं वो राजकुमार हिरानी के साथ भी एक फिल्म में नजर आन वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कौन नजर आने वाला है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री तापसी पन्नू राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन बॉलीवुड में चर्चा है कि शाहरुख खान ने एक फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है।

taapsee pannu, shahrukh khan, rajkumar hirani, तापसी पन्नू, शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी

अगर ऐसा होता है तो पहला बार तापसी पन्नू किसी फिल्म में शाहरुख खान के साथ धमाका करती नजर आने वाली हैं। इसके पहले उन्होने काफी कम सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

इस फिल्म की शूटिंग को लेकर पता चला है कि फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय तापसी पन्नू रश्मि रॉकेट, हसीन दिलरुबा, शाबाश मिठू और लूप लापेटा जैसी फिल्मों में काम कर रहीं हैं।

शाहरुख खान की बात करें तो फिल्म पठान के लिए वो लगातार बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इसका ऐलान हाल ही में दीपिका ने खुद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X