शाहरूख के नक्शे कदम पर सन्नी, 'करंट थीगा' में करेंगी लुंगी डांस
लेकिन सन्नी का यह लुंगी डांस..हिंदी फिल्म के लिए नहीं बल्कि तेलुगू फिल्म के लिए होगा। हाल ही में खबर आयी है कि सन्नी लियोन जो कि शाहरूख खान की फैन हैं आने वाली तेलुगू फिल्म 'करंट थीगा' में लुंगी डांस करती नजर आयेंगी और इस गाने की शूटिंग शुरू भी हो गई है।
हालांकि फिल्म के निर्देशक जी. नागेश्वर रेड्डी का कहना है कि फिल्म में सन्नी पारंपरिक अवतार में नजर आएंगी और उनका डांस कोई आयटम नंबर नहीं होगा। नागेश्वर रेड्डी ने कहा, "हमने सन्नी को उनकी लोकप्रियता के कारण नहीं चुना है। हालांकि वह एक अतिथि भूमिका निभा रही हैं, लेकिन वह अपनी भूमिका में पारंपरिक अवतार में नजर आएंगी। हम उनसे आइटम नंबर नहीं कराने जा रहे हैं। फिल्म में दर्शक सन्नी को अलग रूप में देखेंगे।"
उन्होंने कहा, "वह कहानी के बहुत महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। मैं उनके किरदार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता।" सन्नी फिल्म में मंचू मनोज के साथ नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता मंचू विष्णु हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसमें राकुल प्रीत सिंह और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण में नजर आएंगे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ewSE6vK6PWc?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












