Exclusive: अच्छे हैं सन्नी के 'पिंक लिप्स' लेकिन बेबीडॉल की बात ही कुछ और है...
बैंगलोर निवासी गरिमा ने वनइंडिया से कहा कि वाकई में सन्नी लियोन के 'पिंक लिप्स' बहुत हॉट और खूबसूरत हैं। उनका लेटेस्ट सांग 'पिंक लिप्स' वाकई में लोगों को पागल कर सकता है और वो गाना उनके हुस्न पर बिल्कुल फिट भी है। लेकिन यह गाना 'रागिनी एमएमएस 2' के बेबीडॉल सांग जितना अच्छा नहीं है। वो गाना इस गाने से ज्यादा कैचिंग है। गरिमा की इस बात का समर्थन उनके दोस्त और आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपक अग्रवाल ने भी किया है।
तो यह थी कि सन्नी के 'पिंक लिप्स' के बारे में लोगों की राय। मालूम हो कि फिल्म 'हेट स्टोरी 2' का यह आयटम नंबर दो जुलाई को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गया था। सन्नी लियोन अभिनीत इस गाने के बोल मीत ब्रदर्स ने लिखे हैं और गाने का नृत्य निर्देशन उमा-गैती ने किया है। जबकि 'रागिनी एमएमएस 2' के बेबीडॉल सांग को कनिका कपूर ने गाया था। वो फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी।
विशाल पांडया की फिल्म 'हेट स्टोरी 2' 2012 में आई 'हेट स्टोरी' फिल्म का अगला संस्करण है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थे । 'हेट स्टोरी 2' का ट्रेलर छह जून को वेब पर लांच हो चुका है और यूट्यूब पर इसे 20,00,000 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म के जरिये सुरवीन चावला और जय भानुशाली बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












