शाहरूख ने ऑन ड्यूटी महिला कॉस्टेबल संग किया डांस, मचा बवाल

कहते हैं ना कुछ लोग कुछ करते भी नहीं और बवाल मच जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता शाहरूख खान के साथ जो करने तो किसी का भला गये थे लेकिन मच गया बवाल। खैर इस बार शाहरूख ने सीधे तौर पर कुछ नहीं किया है लेकिन बवाल उन्हीं की वजह से पैदा हुआ है।

दरअसल बात यह है कि शाहरूख खान के साथ महिला कांस्टबेल को डांस करना भारी पड़ गया है जिसकी वजह से दिक्कत शाहरूख को नहीं बल्कि पुलिस कॉस्टेबल को हो गई। बीती रात को शाहरूख खान कोलकाता में कोलकाता पुलिस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

शाहरूख ने ऑन ड्यूटी महिला कॉस्टेबल संग किया डांस, मचा बवाल

जब वो स्टेज पर पहुंचे तो लोगों ने उनसे डांस करने की फरमाइश कर दी उसके बाद किंग खान भी जोश में आ गये और डांस करने लगे ऐसे में पास खड़ी महिला कांस्टेबल भी जोश में आ गईं, उनकी खुशी को देखकर शाहरूख ने उन्हें अपने साथ ले लिया और उन्हें बांहो में उठाकर डांस करने लगे। जिसके बाद तो महिला कांस्टेबल के खिलाफ बवाल खड़ा हो गया।

महिला कांस्टेबल जिस समय डांस कर रही थी उस समय वो ड्यूटी पर थी

क्योंकि जिस समय किंग खान अपने हिट फिल्म जब तक है जान...के हिट सांग पर महिला पुलिस को अपनी बांहों में उठाये हुए थे उस समय महिला पुलिस यूनिफार्म में थी।

आनंद बाजार पत्रिका में छपी खबर की माने तो पुलिस डिपार्टमेंट के लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला कांस्टेबल जिस समय डांस कर रही थी उस समय वो ड्यूटी पर थी ऐसे में वो किंग खान के साथ डांस कैसे कर सकती है?

मामले को तूल पकड़ता देख संयुक्त कमिश्नर ने कहा कि यह एक समाजिक कार्यक्रम था और इस बात को हमें सकरात्मक नजरिये से देखना चाहिए, जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने राहत की सांस ली।

आपको बता दें कि शाहरूख खान बंगाल टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं और जिस कार्यक्रम में वो भाग लेने पहुंचे थे वहां सीएम ममता बैनर्जी भी मौजूद थीं। खैर बेचारे शाहरूख मियां.. किसी को खुश करने गये थे और खुद ही परेशान हो गये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X