सारे चटपटे मसाले से भरी हुई है मेरी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' : शाहरूख खान
'चटपटे मसाले से भरी हुई है मेरी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर'
गौरतलब है कि फिल्मकार फराह खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का ट्रेलर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यानी 14 अगस्त की शाम आयोजित कार्यक्रम 'इंडिया वाले' में जारी किया जाएगा।
रेड चिलीज एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी बुधवार को घोषणा की, कि दीवाली पर प्रदर्शित हो रही फिल्म का ट्रेलर मुंबई के सहारा स्टार होटल में जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन इरानी और विवान शाह, निर्देशक फराह खान और संगीतकार विशाल-शेखर सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद होगी। कार्यक्रम का नाम होगा 'हैप्पी न्यू ईयर' पेश करता है उत्सव 'इंडिया वाले'।
गौरतलब है कि फिल्म की निर्देशक फराह खान और शाहरुख खान पूरे सात साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। शाहरूख ने कहा कि फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर आजकल काफी
मायने रखता है और हमने इसे रोमांचक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications












