शाहरूख ने बताया, रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' है क्या..रिमेक या सीक्वल!
[बॉलीवुड न्यूज] रोहित शेट्टी ने जब से फिल्म 'दिलवाले' की घोषणा की है। लोग फिल्म से जुड़ी कई बातों पर कयास लगा रहे हैं। फिल्म ऐसी होगी, ये होगा, वो होगा..ये 'चलती का नाम गाड़ी' की रिमेक होगी, तो किसी ने यहां तक सोच डाला कि यह 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सीक्वल होगी।
बहरहाल, शाहरुख खान ने आखिरकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही अपनी नई फिल्म दिलवाले को लेकर सभी कयासों पर ताला लगा डाला है। उन्होंने सीधे सीधे लफ्जों में कहा, कि यह फिल्म न रिमेक है न सीक्वल, 'दिलवाले' की कहानी पूरी ओरिजनल है।
शाहरुख ने फिल्म से जुड़ी सभी अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि, 'ऐसा बिलकुल नहीं है कि रोहित की अगली फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी', 'हम' या 'अंगूर' का रीमेक है। मैंने तो यहां तक सुना है कि ये 'चेन्न्ई एक्सप्रेस' का सीक्वल है। लोग तो ऐसी बातें करते ही रहेंगे। ये न ही किसी की रीमेक है और न ही सीक्वल है। ये ओरिजनल पटकथा है।'
पढ़ें- रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!
बता दें, शाहरूख खान और काजोल इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू करेंगे। फिलहाल, वरूण धवन और कृति सेनन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी पर शाहरुख ने साफ किया कि, 'दिलवाले लेखकों की उस टीम की फिल्म है जिन्होंने 'चेन्न्ई एक्सप्रेस' लिखी थी। उनके पास दो कहानियां तैयार थी, 'चेन्नई एक्सप्रेस 2' और एक अन्य (दिलवाले)। लिहाजा, यह फिल्म सीक्वल नहीं है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




