मन्नत बेच रहे हो? फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने बंद की बोलती!
अक्सर सितारे और उनके बंगले काफी ज्यादा चर्चे में रहते हैं वैसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे शानदार बंगलों में से एक है सुपरस्टार शाहरुख खान का बंगला मन्नत। इस बंगले को लेकर अक्सर खबरें सामने आती हैं और लोग मुंबई आते हैं तो शाहरुख खान का बंगला जरूर देखते हैं। शाहरुख खान ने अपने सपनों का घर बनाया था और इसका नाम मन्नत रखा था। अब अगर कोई कहे कि वो इसको बेचेंगे क्या?
तो शाहरुख खान का जवाब भला आपको पता ही होगा। ऐसा ही कुछ हाल ही में ASK SRK के दौरान हुआ है। दरअसल शाहरुख खान इस सेशन के दौरान फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि क्या शाहरुख खान मन्नत बेचने वाले हैं? इस पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने जवाब दिया और सबका दिल जीत लिया। शाहरुख खान ने लिखा कि.. 'भाई मन्नत बिकती नहीं, सर झुका कर मांगी जाती है। याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।'
'लक्ष्मी बम की जगह ये लोग 'अल्लाह बम' नाम रख सकते हैं?' टाइटल पर भड़के मुकेश खन्ना


Click it and Unblock the Notifications