'लक्ष्मी बम की जगह ये लोग 'अल्लाह बम' नाम रख सकते हैं?' टाइटल पर भड़के मुकेश खन्ना
इंडस्ट्री में अक्सर कुछ मुद्दे सामने आते हैं जो कि चर्चा में रहते हैं। कई बार फिल्म या
फिर उसको कंटेंट को लेकर काफी शोर मचता है। इस समय सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर विरोध चल रहा है और लोग इसके नाम पर खुश नहीं है। उनका कहना है कि मां लक्ष्मी और हिंदू धर्म का अपमान है। इस मामले पर अब 'शक्तिमान' यानि मुकेश खन्ना का भी पोस्ट वायरल हो रहा है।
उन्होने कपिल शर्मा के शो को भी हाल ही मे घटिया बताया था और जाने से इंकार कर दिया था। लक्ष्मी बम को लेकर वो लिखते हैं.. 'क्या लक्ष्मी बम टाइटल से कोई फिल्म रिलीज होनी चाहिए? इसपर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। मुझसे पूछो तो फिल्म बैन जायज नहीं है। क्योंकि किसी ने फिल्म अभी देखी नहीं है। सिर्फ ट्रेलर देखा है। फिल्म अभी बाकी है। तो टाइटल की ही बात करते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











