मिलिए शाहरूख की रईस हीरोइन से Straight From पाकिस्तान!

अगर आप फवाद खान को खूबसूरत के पहले से जानते हैं तो आपने ज़रूर ज़ी टीवी की अनूठी पहल के चलते लॉन्च हुआ नया चैनल ज़ी ज़िन्दगी बड़ी ही शिद्दत से देखा है। भारत - पाक को जोड़ने की ये अनूठी पहल के चलते ये चैनल बहुत ही पॉपुलर हुआ और ये कहने में भी किसी को गुरेज नहीं होना चाहिए कि इस चैनल पर दिखाए गए कार्यक्रम खासा हिट हुए।

इसी चैनल पर ज़िंदगी गुलज़ार है से फवाद खान दर्शकों के चहेते बन गए जिसके बाद उनका और एक कार्यक्रम हमसफर शुरू हुआ। हमसफर ने भी दर्शकों से खूब तारीफ बटोरी और जहां सीरियल के हीरो फवाद खान इस साल के बेस्ट डेब्यू कहे जा रहे हैं, वहीं सीरियल की हीरोइन माहिरा खान अब शाहरूख खान के साथ डेब्यू करने जा रही हैं उनकी आने वाली फिल्म रईस में।
PICS:अपने ही घर में शाहरूख की एंट्री बैन, गार्ड ने रोका

पिछले दिनों माहिरा भारत आई थीं, जिसका फायदा उठाया रईस के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने। इसके बाद माहिरा को शाहरूख की पत्नी के किरदार के लिए फाइनल किया गया। हालांकि फिल्म के इस किरदार के लिए सोनम, परिणीति सहित कई हीरोइनों पर विचार किया गया था। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी बहुत ही अहम किरदार में दिखेंगे।
कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X