#RaeesKiRelease: शाहरूख ने वादा किया पर पाकिस्तान पहुंचकर निभा नहीं पाए!
बात ज़्यादा पुरानी नहीं है, एक नेशनल चैनल के रिपोर्टर ने सनी लियोन की काफी बेइज़्जती की थी, उनके पॉर्न स्टार स्टेटस को लेकर और कहा था कि बॉलीवुड का कोई खान उनके साथ काम नहीं करेगा।
इसके बाद पूरा बॉलीवुड सनी लियोन के समर्थन में खड़ा हो गया था। उन्हें अच्छी फिल्मों के ऑफर मिले और आमिर खान ने उनके साथ लंच किया। शाहरूख खान की रईस में उन्हें आईटम नंबर करने का मौका मिला।

लेकिन अब सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि अगर रईस पाकिस्तान में रिलीज़ होगी तो सनी लियोन के आईटम नंबर के बिना।
[#ViralVideo: सनी लियोन का ये 1.30 मिनट का वीडियो देख मुस्कुराते रहेंगे]
सूत्रों की मानें तो सेंसर बोर्ड ने यह तय किया है कि पाकिस्तान के दर्शक रईस तो देखेंगे पर केवल तभी जब उसमें सनी लियोन का आईटम नंबर नहीं होगा। हालांकि फिल्म को 2017 में रिलीज़ होना है और इस खबर की पुष्टि फिलहाल कोई नहीं करना चाह रहा है।
इस फैसले का कारण केवल इतना है कि सनी लियोन इससे पहले पॉर्न स्टार रह चुकी हैं और पाकिस्तान उन्हें बढ़ावा देना नहीं चाहता है। अभी हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान में सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच की उसके भाई ने झूठी शान की खातिर हत्या कर दी थी।
[#Dream: "खान साहब के पीछे मैं पेड़ बनकर खड़ी रहने को तैयार हूं"]
हालांकि इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कंदील बलूच के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या करने वाले उनके बेटे को देखते ही गोली मार देनी चाहिए। कंदील के पिता अनवर अजीम ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि उसे (बेटे को) देखते ही गोली मार देनी चाहिए। उसने मेरी बच्ची का गला घोंट दिया।


Click it and Unblock the Notifications














