..................... Shahrukh Khan thanks Barack Obama promises a dance - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान ने ओबामा को दिया धन्यवाद, छइयां छइयां पर डांस का वादा

शाहरूख खान अपने फैन्स का पूरा ख्याल रखते हैं और ये बात उन्होंने एक बार फिर साबित कर दी। अब ये बात को जंगल में आग की तरह फैल चुकी है कि बराक ओबामा ने अपनी स्पीच में शाहरूख का फेमस डायलॉग बड़े बड़े देशों में भी बोला और इस बात से भारत में और शाहरूख के फैन्स में तो भई तहलका मच गया है।

लेकिन शाहूरूख ने भी अपना ये मूमेंट पूरी तरह इंजॉय किया और बराक ओबामा को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। शाहरूख खान ने एक ट्वीट कर के कहा कि वो लिंग और धर्म पर दी गई प्रेसीडेंट ओबामा कि इस स्पीच का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें गर्व है कि वो इस स्पीच का हिस्सा बने।

वहीं अपने मज़ाकिया लहज़े में शाहरूख ने कहा कि वो चाहते थे कि बराक ओबामा अगर भारत आए हैं तो भांगड़ा ज़रूर करें पर उन्हें ऐसा ना करवा पाने का मलाल है। पर शाहरूख ने कहा कि अगली बार वो प्रेसीडेंट ओबामा से छइयां छइयां ज़रूर कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X