twitter पर ट्रेंड हो रहे दो ही लोग शाहरूख और उनके 'FAN' ओबामा
शाहरूख खान जैसा दूसरा कोई नहीं। उनकी सफलता, उनकी पॉपुलैरिटी और उनकी फैन फॉलोइंग कितनी ज़्यादा स्पेशल है ये तो खुद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। लेकिन किसने सोचा था कि शाहरूख खान केवल बॉलीवुड का ही नहीं भारतीय परंपरा का भी इतना अहम हिस्सा हो जाएंगे कि लोग उनका नाम ही नहीं उनके डायलॉग तक यूएस प्रेसीडेंट बराक ओबामा के मुंह से सुनेंगे।
अपनी स्पीच में बराक ओबामा ने जैसे ही बोला कि 'सेनोरिटा...बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी...' लोगों को एक पल यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने ओबामा के मुंह से एक वर्ल्ड डेलीगेशन के सामने अभी अभी DDLJ का डायलॉग बोला। लेकिन इससे साबित हो गया कि शाहरूख की FAN लिस्ट में बराक ओबामा भी बड़ी शिद्दत से शामिल हैं। लेकिन तब से ट्विटर पर दो ही लोग ट्रेंड हो रहे हैं बराक ओबामा और भारत की शान शाहरूख खान। देखिए लोग किस तरह से इस बॉलीवुड मूमेंट को सेलीब्रेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











