शाहरुख को शिकागो क्यों बुला रहे हैं उदय चोपड़ा?

By Sonika

शिकागो में धूम 3 की शुटिंग कर रहे उदय चोपड़ा अपने दोस्त शाहरुख खान की फिल्म 'जब है जां' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही वो शाहरुख को शिकागो भी बुला रहे हैं। दरअसल उदय चोपड़ा चाहते हैं कि शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जब तक है जां' के प्रमोशन के लिए शिकागो आएं। साथ ही उदय ने शाहरुख द्वारा जब तक है जां कविता के इंग्लिश ट्रांसलेशन की भी जमकर तारीफ की है।

उदय चोपड़ा ने शाहरुख द्वारा की गई जब तक है जां कविता के इंग्लिश ट्रांसलेशन को रिट्वीट करते हुए शाहरुख की तारीफ की है। उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए शाहरुख ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा "थैंक्स दोस्त। आशा है कि शिकागो में तुम मजे कर रहे होगे। खाना ठीक से खाना हम तुम्हारी सुपर बॉडी को देखना चाहते हैं। तुम्हारे बारे में बहुत सोचता हूं।" शाहरुख के इस जवाब पर उदय चोपड़ा ने फिर से ट्वीट किया और कहा "सब अच्छा है यहां। कोशिश कर रहा हूं अपनी बॉडी का ख्याल रखने की लेकिन शिकागो में ये बहुत मुश्किल है। मुझे जब तक है जां देखने की बहुत इच्छा है। शिकागो आ जाओ फिल्म के प्रमोशन के लिए।"

शाहरुख ने उदय चोपड़ा के इस प्रपोजल पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा "जरुर आएंगे। तुम्हारे और अभिषेक संग पार्टी भी करनी है। " और फिर उदय ने कहा "प्लान अच्छा है। तुम आओ और मैं पूरी कोशिश करुंगा कि सभी एक साथ जमा हों।" तो उदय चोपड़ा और शाहरुख के इस प्लान पर से तो परदा उठ गया। शाहरुख खान धूम 3 की कास्ट के साथ शिकागो में पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं। साथ ही अभिषेक बच्चन से मिलने का भी मौका भी शाहरुख नहीं छोड़ना चाहते।

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही शाहरुख अभिषेक के घर पर उनकी बेटी आराध्या से मिलने गए थे और उस वक्त ये खबर आई थी कि शाहरुख और अभिषेक के बीच अच्छी दोस्ती की शुरुआत हुई है। तो अपनी उसी दोस्ती के चलते शाहरुख खान अभिषेक को भी याद कर रहे हैं और उनसे मिलने का प्लान बना रहे हैं।

देखिये धूम 3 शूट के दौरान आमिर और अभिषेक कैसे कर रहे हैं मजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X