धूम 3 की शूटिंग पर आमिर अभिषेक के मजे़

By Sonika

धूम 3 की शूटिंग के साथ साथ एक्टर आमिर खान और अभिषेक बच्चन शिकागो में मजे भी कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान और अभिषेक बच्चन की शिकागो के 6 फ्लैग एम्यूसमेंट पार्क में मजे लेते हुए नजर आए और अब आमिर खान की अपनी एक फैन के साथ फोटो भी क्लिक की गई है शूटिंग के दौरान।

ये तो जगजाहिर है कि आमिर खान और अभिषेक बच्चन की फैन फोलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है और आमिर अभिषेक को शिकागो की गलियों में शूटिंग करते देख वहां रह रहे उनके फैन्स एक एक करके अपने पसंदीदा कलाकार से मिलने आ रहे हैं। एक तरफ मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर की फैन्स और दूसरी तरफ बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन के फैन्स दोनों के फैन्स शूटिंग के बाद उन्हें घेर लेते हैं किसी को उनकी तस्वीर चाहिए तो किसी को उनका ऑटोग्राफ।

ऐसे में कैटरीना की कमी भला किसे महसूस होगी। कैटरीना कैफ कर तो रही हैं आमिर के साथ फिल्म लेकिन फिल्हाल वो फिल्म की शूटिंग में मौजूद नहीं हैं। एक तरफ अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या की यादों में खोये हुए हैं तो दूसरी तरफ आमिर अपने नन्हें मुन्ने आजाद और पत्नी किरण के साथ शिकागो में छुट्टियों का मजा भी लूट रहे हैं। साथ ही उदय चोपड़ा तो हर रोज ट्विटर एकाउंट पर शिकागो की हसींन तस्वीरें डालकर अपने फैन्स को भी शिकागो की सैर करा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X