लोग हुए हैरान जब शाहरूख ने आमिर को बोला परफेक्ट
हाल ही में एक मीडिया इवेंट में शाहरूख खान ने खुलकर आमिर खान की तारीफ की और उन्हे परफेक्ट और फाइन एक्टर के खिताब से नवाजा। शाहरूख ने कहा कि आमिर की फिल्म 'धूम 3' का प्रोमो देखा। आमिर ने फिल्म में गजब का एक्शन किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम है। उनके स्टंट को देखकर तो मैं हैरान रह गया, मैं तो कभी भी ऐसे स्टंट नहीं कर पाता। आमिर की एक्टिंग मुझे हमेशा से प्रभावित करती है।
मैं भी धूम की किसी सीरीज में काम करना चाहूंगा फिलहाल तो मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं। शाहरुख खान को अस्वस्थ्यता और कमजोरी बिल्कुल पसंद नहीं है। वह कहते हैं कि नए साल पर उनका संकल्प 'फिट' होना है।
किंग खान ने कहा, "मार्च में तंदुरुस्त होना मेरी प्रतिज्ञा है। मुझे सच में स्वस्थ होने की जरूरत है। मैं अच्छी शारीरिक संरचना चाहता हूं जो कि मेरे पास पहले कभी नहीं थी।"पिछले कुछ समय से शाहरुख को कंधे की चोट परेशान कर रही थी। कुछ माह पूर्व उन्होंने इससे निजात पाने के लिए सर्जरी भी कराई है।
फिलहाल यह अभिनेता फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग कर रहा है, लेकिन वह तंदुरुस्त बने रहने के लिए कठिन पद्धति का पालन कर रहे हैं।उन्होंने कहा, "शूटिंग के बावजूद मैं लगभग रोज कसरत कर रहा हूं। मैं सचमुच फिट होना चाहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
