..................... Top 10 heroes to watch out for in 2013: Shahrukh Khan is No 1 - Hindi Filmibeat

साल 2013 के हीरो नंबर 1 रहे शाहरूख खान

दोस्तों साल 2013 जाने को है और साल 2014 आने की दस्तक दे रहा है, हर साल की तरह इस साल ने भी दर्शकों के बेहद कामयाब और अच्छी फिल्में दी है जिसका लोगों ने पूरजोर ढंग से आनंद उठाया है। इस साल कई फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने ना केवल लोगों का भरपूर मनोरंजन किया बल्कि शान से सौ करोड़ की कमाई भी की।

हालांकि इस साल कुछ फिल्में ऐसी रही है जो कि क्यों बनायी गयी यह सोच के परे है लेकिन फिर भी कुल मिलाकर इस साल ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन किया है। कुछ लोगों की फिल्में तो खासा चली नहीं लेकिन फिर भी वह लोगों के दिलों में छाये रहे।

वैसे यह साल बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा क्योंकि इस साल इसने काफी अच्छी कमाई की। इस बार बॉक्सऑफिस पर कई फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया जिसके चलते कई हीरो की तकदीर फिर से चमक गयी।

आज हम आपको बताते हैं कि साल 2013 ने किन हीरों को अर्श पर बिठाया और नंबर वन का सिंहासन सौंपा। एक डेली मेल के रेंटिग के आधार पर आज हम आपको बताते हैं कि साल 2013 के बॉलीवुड हीरो की टॉप टेन लिस्ट। जिसमें शाहरूख खान नंबर 1 की पोजिशन पर हैं तो वहीं नंबर 10 की पोजिशन पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी और लीक से हटकर रोल करने वाले अभिनेता इरफान खान हैं।

नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये और जानिये टॉप टेन हीरो की लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X