Bollywood Live- बर्थडे पर शाहरुख खान ने मन्नत की छत पर दिए पोज, शनाया कपूर का बोल्ड फोटोशूट

bollywood live updates, shahrukh khan, shanaya kapoor

Bollywood Live Updates 2 November- हर दिन की तरह आज भी इस पेज पर दिन भर ताजा खबरें मौजूद रहेंगी। सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार शाहरुख खान की जो आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 2 नवंबर को उनके फैंस पूरी दुनिया से उनके लिए बेस्ट विशेज भेजते हैं।

बीती रात हर साल की तरह उनके हजारों फैंस मन्नत के बाहर खड़े थे और शाहरुख खान आए। अपने अंदाज में किग खान ने फैंस को शुक्रिया कहा और जन्मदिन पर इतना प्यार देने के लिए सभी के सामने पोज देते हुए नजर आए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का बेहद बोल्ड फोटोशूट वायरल हो रहा है। उन्होने बीते दिन इस शूट को करवाया था जो कि अब धमाका कर रहा है। नीचे बिना कुछ पहने उन्होने जिस तरह की ड्रेस पहनी है वो कमाल की है।

शनाया कपूर का ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।ऐसा कहा जा रहा है कि वो किसी ना किसी तरह से चर्चा में रहती हैं। काफी जल्दी वो करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगी।

फिलहाल आप इसी तरह की खबरों के लिए बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 2, 2023 7:24 PM

    तमिल एक्टर जूनियर बलैया का 70 साल की उम्र में निधन

    दिग्गज अभिनेता टी.एस. बलैया के तीसरे बेटे, जूनियर बलैया के नाम से मशहूर अभिनेता रघु बलैया का गुरुवार को दम घुटने के चलते निधन हो गया। एक्टर ने चेन्नई के वलसारावक्कम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 70 साल के थे।

  • Nov 2, 2023 6:58 PM

    मां बनी बनी इसिंगर आकृति कक्कड़, दे दिया बेटे को जन्म

    Akriti Kakar Baby Boy: सिंगर आकृति कक्कड़ जो फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के सॉन्ग 'सैटरडे सैटरडे' और '2 स्टेट्स' के 'इसकी उसकी' के लिए काफी फेमस हैं, वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने अपने पति चिराग अरोड़ा के साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। आकृति ने साल 2016 में मुंबई बेस्ड एड-फिल्म निर्माता चिराग अरोड़ा से शादी की थी और अब उन्होंने करीब 6 साल बाद पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है।

  • Nov 2, 2023 6:18 PM

    जूही चावला ने शाहरुख खान के लिए लिखा प्यारा सा नोट

    शाहरुख खान के जन्मदिन पर, जूही चावला ने अपने प्रिय मित्र के लिए उनकी फिल्म यस बॉस की तस्वीरों के कोलाज के साथ एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "दोस्ती के लिए 500 पेड़, जो शब्दों से परे है... समय से परे है.... और कभी-कभी मेरी समझ से भी परे है (हंसते हुए इमोजी) ..!!! हैप्पी बर्थडे शाहरुख...!!! ढेर सारा प्यार जय और जूही की तरफ से"

  • Nov 2, 2023 5:42 PM

    Dunki Drop 1 Twitter Review: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर दर्शको ने दिए शानदार रिव्यू

    Dunki Drop 1 Twitter Review: बॉलीवुड शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने फिल्म का 'डंकी फर्स्ट ड्रॉप' वीडियो साझा कर दिया है। वीडियो देखकर पैंस काफी खुश हो गए हैं। अब ट्वीटर पर शाहरुख खान की फिल्म का वीडियो देखकर यूर्जस अपने अपने शानदार रिव्यू दे रहे हैं।

  • Nov 2, 2023 4:55 PM

    आकृति कक्कड़ ने बेटे को दिया जन्म

    2016 में चिराग अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली मशहूर गायिका आकृति कक्कड़ ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की और लिखा, "हमारा परिवार 2 फीट और 1 खूबसूरत दिल का हो गया है। हमारा अनमोल नन्हा बच्चा यहां है! ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार का आशीर्वाद दिया है।"

  • Nov 2, 2023 4:07 PM

    Bigg Boss 17: क्या खत्म हो जाएगा Bigg Boss का इकलौता लव ट्राएंगल? ईशा और समर्थ में से ये शख्स होगा बाहर

    इस साल, बिग बॉस 17 दो जोड़ों सहित 17 सेलेब्स का घर बन गया और इसमें पहले दिन से ही कुछ हाई एंड ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां बिग बॉस 17 में समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई सहित दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री देखी गई, वहीं इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेशन ने भी सभी को उत्सुक कर दिया है। बता दें, इस हफ्ते ईशा मालवीया, समर्थ जुरेल, मनस्वी मामगई, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

    Bigg Boss 17: क्या खत्म हो जाएगा Bigg Boss का इकलौता लव ट्राएंगल? ईशा और समर्थ में से ये शख्स होगा बाहर
  • Nov 2, 2023 3:19 PM

    Bigg Boss 17: विक्की जैन के खिलाफ बिग बॉस ने नील भट्ट को किया खड़ा, बताई सारी काली करतूतें

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का पिछला एपिसोड काफी हंगामे से भरा रहा। शो में हफ्ते का पहला राशन टास्क देखा गया जिसे कंटेस्टेंट्स की अति-स्मार्टनेस के कारण वापस ले लिया गया। विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे सहित अन्य लोगों ने पूरी घोषणा सुनने से पहले रणनीति पर चर्चा शुरू कर दी, जिससे बिग बॉस नाराज हो गए।

    Bigg Boss 17: विक्की जैन के खिलाफ बिग बॉस ने नील भट्ट को किया खड़ा, बताई सारी काली करतूतें
  • Nov 2, 2023 2:31 PM

    Bigg Boss 17: इस वजह से फूट-फूटकर रोईं मनारा चोपड़ा, शो को छोड़ने की बिग बॉस से की जिद

    Mannara Chopra Cried: 'बिग बॉस 17' की सबसे पहली कंटेस्टेंट बनकर आईं मनारा चोपड़ा को आए दिन आंसू बहाते देखा गया है और एक बार फिर से उन्हें रोते हुए स्पॉट किया गया। मनारा चोपड़ा ने इमोशनल होकर बिग बॉस से अपील की है कि वो घर से बाहर जाना चाहती हैं।

    Bigg Boss 17: इस वजह से फूट-फूटकर रोईं मनारा चोपड़ा, शो को छोड़ने की बिग बॉस से की जिद
  • Nov 2, 2023 1:29 PM

    Bigg Boss 17: दो दिन के प्यार के बाद अब समर्थ ने भी उठा दिया ईशा पर हाथ, चुपचाप देखते रहे अभिषेक

    हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल ने घर में अपनी गर्लफ्रेंड ईशा मालविया के साथ जबरदस्त लड़ाई की और वह गुस्से में उन्हें घर पर मारते नजर आ रहे हैं। समर्थ ईशा पर अपना आपा खो देता है और अपना हाथ उठा देते हैं। जब समर्थ ने गुस्से में ईशा को मारा तो वहां मौजूद अभिषेक ने कुछ नहीं कहा।

    Bigg Boss 17: दो दिन के प्यार के बाद अब समर्थ ने भी उठा दिया ईशा पर हाथ, चुपचाप देखते रहे अभिषेक
  • Nov 2, 2023 1:05 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने एक भावपूर्ण नोट के साथ मुंबई को अलविदा कहा

    प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई से रवाना हो गईं और हवाई अड्डे पर नज़र आई थीं, उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा जो सभी मुंबईकरों के लिए है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने शहर की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "तुम्हें याद करूंगी मुंबई...अलविदा मेरी जान...जल्द ही मिलते हैं।"

    प्रियंका चोपड़ा ने एक भावपूर्ण नोट के साथ मुंबई को अलविदा कहा
  • Nov 2, 2023 12:35 PM

    Dunki Drop 1: शाहरुख खान स्टारर डंकी की पहली झलक रिलीज

    राजकुमार हिरानी के नाम कुछ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और शानदार फ़िल्में हैं, ऐसे में इस बार वह इमोशंस और ह्यूमर से भरपूर एक और खूबसूरत फिल्म डंकी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जी हां, शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की पहली झलक फैंस के सामने आ गई है।

  • Nov 2, 2023 12:06 PM

    सनी देओल को नहीं पसंद शाहरुख, सलमान, अक्षय की ये बात

    शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने सनी को उनके साथी कलाकारों की सबसे अच्छी और बुरी क्वालिटी की लिस्ट बनाने के लिए कहा। करण ने सबसे पहला नाम लिया शाहरुख खान। जिस पर सनी ने कहा, शाहरुख की सबसे अच्छी बात है कि वो बहुत मेहनती हैं। वहीं, जो बात मुझे नापसंद है वो ये कि उन्होंने एक्टर्स को कमोडिटी (माल) बना दिया है।

  • Nov 2, 2023 11:19 AM

    अचानक पब्लिक में स्पीच देने लगीं आराध्या तो दंग रह गईं ऐश्वर्या

    इस वीडियो आराध्या बच्चन को अपनी मां ऐश के बारे में स्पीच देते हुए देखा और सुना जा सकता है। आराध्या ने इस दौरान जो कुछ भी किया इसकी उम्मीद तो शायद ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नहीं होगी। स्पीच के बाद आराध्या झुकी और तालियों का अभिवान भी किया।

  • Nov 2, 2023 10:44 AM

    बिग बॉस के घर में 'मास्टरबेट' कर रहे थे अरुण श्रीकांत?

    जी हां, बिग बॉस के घर पर पहुंचे अरुण श्रीकांत का एक वीडियो चर्चा में है जिसको देखकर सभी को लगा था कि वो बिस्तर के अंदर मास्टरबेट करते हुए नजर आ रहे हैँ। वीडियो में आप देखेंगे कि उनकी रजाई में हरकत हो रही है जिसको देखकर बगल में लेटे सनी आर्या अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

  • Nov 2, 2023 10:06 AM

    अजय देवगन ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई

    शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अजय देवगन ने पोस्ट करते हुए उनको बधाई दी है। अजय ने लिखा, ''जवान होने और शानदार होने का एक और शानदार साल आ गया है! जन्मदिन की शुभकामनाएँ शाहरुख।''

  • Nov 2, 2023 9:34 AM

    प्रियंरा चोपड़ा वापस अमेरिका लौंटी

    कुछ दिन पहले मुंबई आईं प्रियंका चोपड़ा अब वापस जा रही हैँ। सुबह-सुबह अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले उनको कैमेर में कैद किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान पैपराजी से हाथ हिलाया और बाय बाय किया।

    प्रियंरा चोपड़ा वापस अमेरिका लौंटी
  • Nov 2, 2023 8:50 AM

    पहले करवा चौथ पर बेहद सुंदर लगीं परिणीति चोपड़ा

    पहला करवा चौथ हर कपल के लिए बेहद खास होता है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपडा की हाल ही में शादी हुई है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग का जोड़ा पहना था जिसमें वो काफी सुंदर लग रहीं हैं। अपने पहले करवा चौध को काफी स्पेशल बनाने के लिए राघव परिणीति ने ढेर सारे पोज दिए।

  • Nov 2, 2023 8:47 AM

    मन्नत के बाहर ने पुलिस ने चलाई लाठियां?

    शाहरुख खान के जन्मदिन पर हजारों की तादात में फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे थे। इस दौरान पब्लिक को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां चलाते हुए देखा गया। हालांकि इस दौरान कोई घायल हुआ है या नहीं इसको लेकर खबर नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X