Bigg Boss 17: दो दिन के प्यार के बाद अब समर्थ ने भी उठा दिया ईशा पर हाथ, चुपचाप देखते रहे अभिषेक

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: देश का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' जब से टीवी पर आना शुरू हुआ है, चर्चा का विषय बन गया है। इस शो में बनते-बिगड़ते रिश्तों को साफ देखा जा सकता है। कहीं पति-पत्नी लड़ते नजर आ रहे हैं तो कहीं दोस्त ही आपस के दुश्मन बनते दिख रहे हैं।

पिछले दिनों अभिषेक-ईशा-समर्थ की कहानी काफी सुर्खियों में थी। बिग बॉस के घर में एक्स कपल ईशा और अभिषेक ने एंट्री की थी। दोनों की नोंक-झोंक देखकर लोगों को लग रहा था कि जल्द ही ये दोनों साथ में हो जाएंगे। लेकिन दोनों के बीच दूरियां मिट पातीं उससे पहले ही ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की शो में एंट्री हुई।

समर्थ की एंट्री के साथ ही अभिषेक पूरी तरह से टूट गए और वो अपने आपको संभाल नहीं पाए। हालांकि बीतते दिन के साथ अभिषेक ने अपनी हिम्मत बटोरी और ईशा समर्थ के रिश्ते को स्वीकार किया। अभिषेक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से ऊपर उठकर बिग बॉस के घर में नए प्यार की तलाश शुरू कर दी और इन दिनों वो खानजादी के कुछ ज्यादा ही करीब नजर आ रहे हैं।

अब हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल ने घर में अपनी गर्लफ्रेंड ईशा मालविया के साथ जबरदस्त लड़ाई की और वह गुस्से में उन्हें घर पर मारते नजर आ रहे हैं। समर्थ ईशा पर अपना आपा खो देता है और अपना हाथ उठा देते हैं। जब समर्थ ने गुस्से में ईशा को मारा तो वहां मौजूद अभिषेक ने कुछ नहीं कहा।

समर्थ के इस बर्ताव को देखकर ईशा ने कहा कि अगर उसे इसी तरह का बर्ताव करना है तो वो इस रिश्ते में आगे नहीं बढ़ पाएंगी। बाद में समर्थ को आंसू बहाते हुए देखा गया और अभिषेक उन्हें चुप कराते दिखे। यही नहीं, वो समर्थ से पूछते हुए नजर आते हैं कि आखिर ईशा में ऐसा क्या है कि उससे सबको प्यार हो जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X