बोले अभिषेक...ध्यानचंद के रोल के लिए शाहरूख हैं परफेक्ट ...
रियल हीरो पर रील लाइफ बनने का मौसम आया हुआ है
इन्ही सारी बातों को ध्यान में रखते हुए अभिषेक बच्चन ने अभिनेता शाहरूख खान से कहा है कि वो भारत के हॉकी के पितामह कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद पर एक फिल्म बनाये और ध्यानचंद का रोल वो खुद करें क्योंकि उनकी शक्ल और हाव-भाव में काफी कुछ वो ध्यानचंद से मिलते-जुलते हैं।
जिस पर किंग खान ने अपनी खूबसूरत स्माइल देकर थैंक्यू बोला। अब पता नहीं किंग खान ने उनकी बात को कितना सीरयसली लिया तो यह तो आने वाले वक्त में पता चल जायेगा।
वैसे दोनों ही कलाकार जल्द पर्दे पर साथ नजर आयेंगे फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में। फराह खान निर्देशित फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।हैप्पी न्यू ईयर दिवाली पर रिलीज होगी।
वैसे जहां अभिषेक ने शाहरूख को कहा है कि वो मेजर ध्यानचंद का रोल करें वहीं वो खुद क्रिकेटर युवराज सिंह का रोल पर्दे पर जीना चाहते हैं। अभिषेक ने कहा कि उनकी नजर में
युवराज सिंह रीयल फाइटर हैं क्योंकि ना केवल क्रिकेट के मैदान में बल्कि रीयल लाइफ में उन्होंने जिस तरह से कैंसर से जंग लड़ कर फतेह हासिल की है वो करना हर किसी के बस में नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












