पर्दे पर युवी को महसूस करना चाहता हूं.. वो रीयल योद्दा हैं: अभिषेक बच्चन
न दिनों रीयल हीरो पर फिल्में बनाने का ट्रेंड बन गया है। 'पान सिंह तोमर' और 'भाग मिल्खा भाग'.. तो जैसे देश के रीयल हीरो-हिरोईन पर फिल्में बनने लगी हैं। इसी की अगली कड़ी का नाम मैरिकॉम.. है। जिस पर फिल्म बना रहे हैं संजय लीला भंसाली... और बॉक्सर की भूमिका में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा। आज हर बड़ा अभिनेता ऐसी ही फिल्में करना चाहते हैं तो अभिषेक बच्चन इस नशे से कैसे दूर रह सकते हैं।
पर्दे पर युवी को महसूस करना चाहता हूं.. वो रीयल योद्दा हैं
इसलिए वो पर्दे पर अपने फेवरेट हीरो क्रिकेटर युवराज सिंह का रोल प्ले करना चाहते हैं। अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमोशन करते हुए जूनियर बच्चन ने कहा कि वो पर्दे पर युवराज सिंह का रोल प्ले करना चाहते हैं।
अभिषेक ने कहा कि 'मैं युवराज सिंह पर फिल्म बनाना चाहूंगा युवराज की जिंदगी बहुत शानदार रही है. वह योद्धा हैं, मुझे युवराज का करियर और उनकी जुझारू क्षमता पसंद है।
उनकी चयन प्रक्रिया, युवा सुपरस्टार होना, कैंसर से लड़ना, वापसी करना और वर्ल्ड कप खेलना, यह शानदार है मेरी नजर में वो रीयल हीरो हैं जिन्हें मैं पर्दे पर जीना चाहता हूं उन्हें महसूस करना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications












