दिलवाले में काजोल के लिए ये करेंगे शाहरूख HinT: हो जाएंगे पानी पानी!
[बॉलीवुड समाचार] दिलवाले में शाहरूख खान काजोल के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भले ही उन्हें पानी पानी होना पड़े। अरे घबराइये मत वो इमरान हाशमी नहीं बन रहे हैं। लेकिन दिलवाले में हैं शाहरूख खान के ज़बर्दस्त अंडर वॉटर स्टंट्स और फिल्म के इस हिस्से को शूट करने के लिए वो मॉरीशस जाएंगे।
रोहित शेट्टी का स्टंट्स से प्यार तो सबने खतरों के खिलाड़ी और फियर फैक्टर में देखा ही है। तो रोहित का ये स्टंट प्रेम अब शाहरूख को पानी के अंदर स्टंट्स करवाएगा। ये सारे सीन किसी समुद्र में शूट किए जाएंगे। वैसे भी बॉलीवुड में पानी के स्टंट्स के साथ ज़्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया गया है। इसलिए ये काफी अनोखा प्रयास होगा।
[PIC OF THE DAY: जब बिग बी के मेकअप मैन थे शाहरूख खान!]
इस सीन को शूट करने के लिए खास कैमरा और सभी इक्विपमेंट भी काफी महंगे होंगे। वहीं शाहरूख इस सीन के लिए पहले काफी रिहर्सल करने वाले हैं वरना वो पानी से प्यार किए बिना पानी पानी ना हो जाएं! रोहित शेट्टी की काजोल - शाहरूख खान, वरूण धवन - कृति सैनन स्टारर फिल्म 25 दिसंबर 2015 को रिलीज़ हो रही है।
[शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB']


Click it and Unblock the Notifications



