'फैन' के लिए किंग ऑफ रोमांस फिर बनेंगे एक्शन किंग
आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आपके चहेते हीरो शाहरूख खान की जिन्हें लोग रोमांस का बादशाह कहते हैं लेकिन वो एक बार फिर से फिल्म 'फैन' के लिए लिए पर्दे पर एक्शन करते नजर आयेंगे। 'फैन' फिल्म यशराज के बैनर तले बनेगी जिसे कि डायरेक्ट करेंगे मनीष शर्मा। मनीष शर्मा पहले भी शाहरूख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' में साथ काम कर चुके हैं, उस फिल्म में वो सहायक निर्देशक थे।
हालांकि शाहरूख खान ने पर्दे पर कई फिल्मों में एक्शन रोल किया है लेकिन उनमें से ज्यादातर फिल्में चली नहीं। उन्हें लोगों ने डॉन, मैं हूं ना और रॉ.वन जैसी फिल्मों में ढिशूम-ढिशूम करते हुए देखा है लेकिन शाहरूख अपने रोल के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं और इसलिए वो एक बार फिर से 'फैन' के लिए एक्शन किंग बनने को तैयार हैं।
खबर है कि 'फैन' के एक्शन के लिए क्रोएशिया के डबट्वोनिक को चुना जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरूख कुछ ऐसे खतरनाक एक्शन रोल करेंगे जो अभी तक किसी ने नहीं किया है। यशराज बैनर हमेशा से ही शाहरूख खान के लिए लकी रहा है इसलिए 'फैन' से खुद किंग खान को भी काफी उम्मीदें हैं, देखते हैं उनकी और उनके दर्शकों की उम्मीदें पूरी होती हैं नहीं, फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
