अनुपम से बोले शाहरूख.. कहीं मेरे हाथ ना काट दिये जायें...

Shahrukh Khan puts forward the secrets of his life in an interview with Anupam Kher
हमने आपको अनुपम खेर के नये शो कुछ भी हो सकता है.. के पहले एपीसोड के बारे में बताया था कि किस तरह से शो के पहले मेहमान शाहरूख खान ने अपनी जिंदगी और दिल से जुड़ी बातों को लोगों से शेयर की थीं। शाहरूख ने अनुपम के खेर के टॉक शो में अपना पूरा दिल खोलकर रख दिया। शाहरूख की बातें सुनकर उनके चाहने वाले उनसे दोबारा और उन्हें ना चाहने वाले भी मोहब्बत करने लग जायेंगे।

शाहरूख ने कहा कि .. जब मुझ जैसा लिमिटेड दिमाग और ब्यूटी वाला व्यक्ति फिल्मी दुनिया का बादशाह बन सकता है तो यारों सच में कुछ भी हो सकता है.. आज मुझ जैसा नॉन फिल्मी कलाकार अगर अनुपम खेर जैसे महान कलाकार के शो में बतौर मेहमान बुलाया जा सकता है तो सच में .. कुछ भी हो सकता है। इसलिए प्लीज आप लोग सपने देखिये और उन सपनों को पूरा करने का हौसला रखिये और मेहनत कीजिये। यकीन मानिए कुछ भी हो सकता है।..

गौरी बहुत सेक्सी थीं इसलिए दिल दे बैठा था: शाहरूख खान

शाहरूख से जब अनुपम खेर ने पूछा कि शाहरूख आप आज इतने बड़े स्टार हैं, दौलत-शौहरत आपके कदम चूमती है ..आज आपके पास सबकुछ है तो क्या आज भी आपको किसी चीज से डर लगता है। जिसको सुनने के बाद शाहरूख पहले कुछ देर के लिए चुप हो गये और फिर चंद सेकंड बाद बोले कि अनुपम जी मुझे डर लगता है कि कहीं कोई मेरे हाथ ना काट दें।

क्योंकि मैं हर फिल्म में अपने हाथ फैलाकर ( शाहरूख का सिग्नेचर स्टेप) एक्टिंग करता हूं। इसलिए मुझे कभी-कभी डर लगता है कि शोले फिल्म की तरह कहीं कोई मेरे हाथ ना काट दें।

शाहरूख ने शो में अनुपम खेर की भी जमकर तारीफ की और कहा बहुत कम लोग दुनिया में होते हैं जिन्हें कुदरत एक्टिंग तोहफे में देती है और वो घमंडी नहीं होते। अनुपम भी उन कम लोगों में से एक हैं।

शाहरूख ने कहा कि मैं सुबह उठता हूं तो अपने आप से कहता हूं..आई एम द बेस्ट। लेकिन इस बात से यह अंदाजा नहीं लगाना चाहिए कि मैं घमंडी और अभिमानी हूं क्योंकि यह मैं अपने आप को भरोसा दिलाने के लिए कहता हूं क्योंकि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो सच मानिये फिर तो मैं काम ही नहीं कर पाऊंगा। इसलिए दुनिया के हर किसी को अपने आप पर भरोसा करना चाहिए और दुनिया के लिए नहीं खुद से कहना चाहिए कि आई एम द बेस्ट। शाहरूख को आज भी सबसे ज्यादा खुशी कैमरे के सामने मिलती है।

शाहरूख ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि उनकी बेटी सुहाना एक अच्छी अभिनेत्री बनें। अपने बेटे के बारे में किंग खान ने कहा कि यह तो बॉलीवुड की रीत है कि स्टार का बेटा स्टार बनेगा, वो क्या करेगा या नहीं यह तो वो तय करेगा लेकिन हां मैं दिल से चाहता हूं कि मेरी बेटी अच्छी अभिनेत्री बनें और वो खुद भी हिरोईन ही बनना चाहती हैं।

आज मुझे लोग किंग ऑफ रोमांस कहते हैं। मैंने श्रीदेवी से लेकर अनुष्का तक की अभिनेत्रियों संग काम किया है। आज बॉलीवुड में जो भी सक्सेस और खूबसूरती है उसके पीछे सत्तर प्रतिशत हमारी खूबसूरत एक्ट्रेस का हाथ है और मेरी तरक्की में भी मेरे साथ की हिरोईनों का हाथ है इसलिए मैं भी चाहता हूं कि मेरी बेटी सुहाना भी उन टॉप की अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/pmmgaGju22w?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X