Pathaan: रिलीज के 3 महीने बाद रिकॉर्ड बनाने को तैयार शाहरुख खान की फिल्म, इस देश में देगी दस्तक!

Pathaan release in Bangladesh: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान कई मायनों में रिकॉर्डतोड़ साबित हुई है। यह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ से अधिक की कमाई करने के साथ हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म अब रिलीज के 3 महीने बाद, बांग्लादेश में भी दस्तक देने वाली है। खास बात है कि, ये विभाजन के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह फिल्म बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होने वाली है।
Esha Deol ने धूम में सेक्सी बिकिनी सीन के लिए ली थी हेमा मालिनी की परमिशन, मां ने कही थी ये बात!
इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा कहते हैं, "सिनेमा हमेशा राष्ट्रों, नस्लों और संस्कृतियों को एक करने वाली शक्ति रहा है। यह सीमाओं से परे है, लोगों को प्रेरित करता है और उन्हें एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम बेहद रोमांचित हैं कि दुनिया भर में ऐतिहासिक बिजनेस करने वाले फिल्म पठान को अब बांग्लादेश में दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका मिलेगा!"
वह आगे कहते हैं, "पठान 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है और हम अधिकारियों के इस फैसले के लिए उनके आभारी हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में पाया है कि शाहरुख खान के बांग्लादेश में जबरदस्त प्रशंसक हैं और YRF के स्पाई यूनिवर्स की हमारी यह नई पेशकश, शाहरुख और हिंदी सिनेमा की बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है और यह पूरी चमक के साथ भारतीय संस्कृति और सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती है।"
पठान वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है जिसकी अब तक की पेशकश में एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर्स भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
