Esha Deol ने धूम में सेक्सी बिकिनी सीन के लिए ली थी हेमा मालिनी की परमिशन, मां ने कही थी ये बात!

By Filmibeat Desk
esha-deol-reveals-she-took-hema-malini-s-permission-to-wear-a-sexy-bikini-in-film-dhoom

Esha Deol on doing bikini scene: फिल्म धूम में ईशा देओल के बोल्ड एंड सेक्सी अवतार को देखकर सभी हैरान रह गए थे। ईशा ने पहले ही बताया कि फिल्मों में बोल्ड सीन देने को लेकर उनके पिता धर्मेंद्र नाराज भी थे। बहरहाल, धूम साइन करने के दौरान ही आदित्य चोपड़ा ने ईशा को बताया था कि उन्हें बिकिनी पहननी होगी क्योंकि वह चाहते थे कि वह एक खास तरह की दिखें। लेकिन ईशा इसके बारे में श्योर नहीं थीं।

बिकिनी सीन को लेकर श्योर नहीं थीं ईशा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने इस बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्होंने उस वक्त आदित्य से कहा कि उन्हें एक दिन का समय चाहिए क्योंकि वो इसके लिए अपनी मां हेमा मालिनी से परमिशन लेना चाहती हैं। ईशा अपनी मां के पास जाने के पहले काफी डरी हुई थीं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी मां का क्या रिएक्शन होने वाला है।

हेमा मालिनी का ऐसा था रिएक्शन

ईशा ने कहा, "मां ने मुझे हॉलीडे और स्वीमिंग के दौरान बिकिनी में देखा हुआ था। फिर भी मुझे काफी डर लग रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, हां पहनो, उसमें क्या है। तुम इसे अपने दोस्तों के साथ या बाहर हॉलीडे पर तो पहनती ही हो। लेकिन एक चीज ध्यान रखना कि ये अच्छी तरह शूट होना चाहिए।"

इसके बाद जब ईशा ने आदित्य चोपड़ा को इस बारे में बताया तो उन्होंने एक्ट्रेस को 6 महीने का वक्त दिया। उन्होंने कहा, "मैं तुम्हें छह महीने दे रहा हूं क्योंकि मैं तुम्हे किसी और रूप में देखना चाहता हूं।"

को-स्टार ने किया था प्रपोज

इसके साथ ही ईशा ने दूसरे घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उनके किसी को-स्टार ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। ईशा ने कहा, "मैं उस एक्टर का नाम नहीं ले सकती। वो काफी स्वीट लड़का है। उसने मुझे प्रपोज करते हुए कहा कि मुझसे शादी कर लो, ये एक्टिंग वगैरह छोड़ो। लेकिन जब मैंने उसे ना कहा तो उसने मुझसे सारे संपर्क तोड़ लिये। उसे लगता है कि मैंने उसका दिल तोड़ दिया था।

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X