''मैं तो रोमांस करता हूं.. कुश्ती आमिर, सलमान खान ही संभाल लेंगे.....''
शाहरूख खान ईद के मौके पर कभी किसी को नाराज नहीं करते। इस साल भी ईद के दिन मीडिया शाहरूख के घर पहुंची और शाहरूख ने दिल खोल कर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। कोई शक नहीं शाहरूख जब अच्छे मूड में रहते हैं तो उनसे शानदार शायद ही कोई दे सकता है।

ईद के दिन मीडिया से बातचीत करने के दौरान शाहरूख से किसी ने सवाल किया- सलमान खान ने सुल्तान किया, आमिर दंगल करने वाले हैं.. क्या शाहरूख को भी एक कुश्ती वाली फिल्म करनी चाहिए?
''सलमान खान, शाहरूख खान मुझसे कहीं ज्यादा बड़े STAR हैं....''
इस सवाल पर शाहरूख खान ने मजेदार जवाब दिया। किंग खान ने मजाकिए अंदाज में कहा- यार कहां मैं कुश्ती.. मैं रोमांस वाला इंसान हूं.. कुश्ती सलमान, आमिर ही संभाल लेंगे.. मुझे देखकर कहां से लगता है कि मैं कुश्ती करूंगा..
बस फिर क्या था.. वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मी हंसने लगे। इसके साथ ही शाहरूख ने ईद के कई यादगार लम्हे भी शेयर किए और अबराम, आर्यन, सुहाना की बातें भी की। सलमान से मिलने की बात पर शाहरूख ने कहा कि सलमान के घर बहुत लजीज खाना बनता है, तो वहां रात में जरूर जाउंगा।


Click it and Unblock the Notifications



