'फोर्ब्स मिडिल ईस्ट' के कवर पेज पर 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरूख

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरूख के चाहने वाले विदेशों में भी हैं इस बात का अंदेशा लोगों को पहले से ही है। आपको जानकर खुशी होगी कि किंग खान की फैन्स फालोइंग के ही चलते फोर्ब्स मिडिल ईस्ट पत्रिका ने शाहरूख को कवर पेज पर जगह दी है। जिसे लांच करने के लिए शाहरूख आईपीएल के बिजी शेड्यूस को छोड़कर दुबई गये हैं।

पत्रिका ने किंग खान को अपनी 'टॉप इंडियन लीडर्स इन अरब वर्ल्ड' की सूची में पहला स्थान दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी और रेड चिलीज एंटरटेंमेंट के सह-मालिक शाहरुख ने मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "फोर्ब्स मिडिल-ईस्ट ने मनोरंजन के क्षेत्र में मेरे काम पर अपनी विशेष संस्करण कवर स्टोरी देकर मुझे खास महसूस करवाया है। लांच के लिए दुबई रवाना हो चुका हूं। आप सभी का शुक्रिया।"

शाहरूख खान की इस अचीवमेंट पर उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं। मालूम हो कि टीवी की दुनिया से अपना करियर शुरू करने वाले दिल्ली के शाहरूख ने गु्ड्डू धनोवा की फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस सुपरहिट फिल्म के मेन हीरो ऋषि कपूर थे बावजूद इसके इंटरवल के बाद शाहरूख की हुई एंट्री ने उसी समय ही लोगों को अपना मुरीद बना लिया था।

इसके बाद आयी उनकी एंटी हीरो वाली फिल्में 'बाजीगर' और 'डर' ने तो उन्हें जवां दिलों की धड़कन बना दिया तो वहीं 'करण-अर्जुन' से आम दर्शक भी उनका मुरीद हो गया। लेकिन जिस फिल्म के बाद लोग उनके लिए पागल हो गये वो थी आदित्य चोपड़ा की पहली निर्देशित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे'... इस फिल्म की सफलता के बाद शाहरूख ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद आयीं उनकी फिल्में 'परदेस', 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम', 'चलते चलते', 'कल हो ना हो', 'माइ नेम इज खान', 'डॉन', 'चक दे इंडिया', 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम 'से लेकर पिछले साल की सबसे बडी हिट फिल्मों में से एक'चेन्नई एक्सप्रेस' तक शाहरूख ने जता दिया है कि वो ही किंग ऑफ रोमांस हैं और वो ही फिल्मी दुनिया के बादशाह खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X