'मैं हूं ना' के 10 साल.. और सफेद शर्ट में शाहरूख का भीगा शरीर...

Shirtless Shahrukh Khan: 'Main Hoon Na' clocks 10 years, Farah Khan nostalgic
साल 2004 की सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' को पूरे 10 साल हो गये हैं जिस पर ना तो फिल्म की निर्देशिका फराह खान को यकीन हो रहा हैं और ना ही फिल्म के हीरो शाहरूख खान को। इस फिल्म के जरिये पहली बार फराह ने फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा था। इसलिए यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है।

अपनी खुशी का इजहार फराह ने ट्विटर पर किया है। फराह ने ट्विट किया है कि आज 'मैं हूं ना' के दस साल पूरे हो गए। मेरी जिंदगी का रास्ता बदलने के लिए शुक्रिया शाहरुख। एमएचएन (मैं हूं ना) के साथ मुझे बहुत से रास्ते मिले। तुम्हे सफेद रंग की शर्ट में एक झरने में दिखाना, इस दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा उपहार था। 'मैं हूं ना' पहली फिल्म थी जिसमें फिल्म की नायिका सुष्मिता सेन ने पहली बार बड़े पर्दे पर साड़ी पहनी थी।

फराह ने ट्विटर पर सुष्मिता के आगमन दृश्य की तस्वीर साझा करते लिखा, "यह सुष्मिता सेन की शूटिंग के पहले दिन का दृश्य था और उन्होंने पर्दे पर पहली बार साड़ी पहनी थी।"

मालूम हो कि सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' में सुनील शेट्टी, जाएद खान, अमृता राव, नसीरुद्दीन शाह, कबीर बेदी और किरण खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

जो हाल फराह का फिल्म को लेकर था वो ही हाल शाहरूख का फिल्म को लेकर भी है, उन्होंने भी भावुक होते हुए ट्विट किया है कि 'मैं हूं ना' के 10 साल.. लगता है जैसे कल ही की बात हो। रियली इट्स अमेंजिंग.. मेरा बस चले तो इस शानदार फिल्म का सीक्वेल बनाऊं।

गौरतलब है कि शाहरुख इन दिनों फराह के ही निर्देशन में 'हैप्पी न्यू इयर' में काम कर रहे है। फराह और शाहरूख की साथ में यह तीसरी मूवी है।शाहरूख ने फराह संग 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं, इसलिए दोनों की 'हैप्पी न्यू इयर' से भी काफी उम्मीदें हैं। देखते हैं कि दोनों साथ में जीत की हैट्रिक दे पाते हैं या नहीं फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' दिवाली पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X